Aug 14, 2024, 11:06 PM IST

घटोत्कच की मौत के लिए कर्ण नहीं द्रौपदी थी जिम्मेदार

Smita Mugdha

महाभारत की कथा में कई किरदार बेहद दिलचस्प हैं जिनमें से एक है भीम और हिडिंबा के पुत्र घटोत्कच. 

द्रौपदी ने हमेशा स्वीकार किया था कि उनके दिल में भीम के लिए विशेष स्थान है और वह हमेशा उनके संरक्षक रहे थे. 

महाभारत की कथा के मुताबिक, घटोत्कच की मौत के लिए धुरंधर योद्धा कर्ण को जिम्मेदार माना जाता है. 

एक कथा यह भी है कि द्रौपदी ने ही भीम के बेटे घटोत्कच को मरने का श्राप दिया था जिसकी वजह से उसकी मौत हुई.

दरअसल घटोत्कच ने द्रौपदी का अपमान किया था जिससे रुष्ट होकर द्रौपदी ने उसे कम उम्र में ही मृत्यु का श्राप दिया था. 

इस तरह से द्रौपदी ने अपने पति भीम के बेटे को जल्दी मृत्यु का श्राप दिया था, जो रिश्ते में उनका भी बेटा था.

घटोत्कच को महाभारत के धुरंधर योद्धाओं में से माना जाता है जिन्हें युद्ध विद्या की अच्छी जानकारी थी.

द्रौपदी अपने पांचों पति में से अर्जुन को सबसे ज्यादा प्रेम करती थीं लेकिन भीम का बहुत सम्मान करती थीं. 

भीम और हिडिंबा का पुत्र घटोत्कच था जिसकी मौत के लिए हिडिंबा ने भीम को जिम्मेदार ठहराया था.