Apr 21, 2024, 07:44 PM IST

भारत के इस राज्य में महीनों कैद रहा रावण

Anamika Mishra

प्राचीन काल में महेश्वर शहर माहिष्मति के नाम से जाना जाता था.

महेश्वर शहर में सहस्त्रार्जुन का शासन था. वह राजा कार्तवीर और रानी कौशिक के पुत्र थे.

माना जाता है कि सहस्त्रार्जुन भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र के अवतार थे.

रामायण काल के अनुसार जब रावण राजा सहस्त्रार्जुन से युद्ध करने आया तो उन्होंने उसे कैद कर लिया.

राजा सहस्त्रार्जुन ने 6 महीने तक रावण को अपने कैदखाने में बंदी बनाकर रखा.

इसके बाद रावण के दादा पुलस्त्य ऋषि ने सहस्त्रार्जुन से रावण को वापस मांगा, इस पर राजा ने रावण को मुक्त कर दिया.

रामायण काल से महेश्वर में सहस्त्रबाहु और रावण से जुड़ी पूरी जानकारी मिलती है.

महेश्वर को रानी अहिल्याबाई की नगरी भी कहा जाता है, साथ ही महेश्वर का किला रानी अहिल्याबाई के नाम से जाना जाता है.

महारानी अहिल्याबाई 1765 से 1796 तक महेश्वर में रही और उन्होंने अहिल्या वाड़ा का निर्माण करवाया था.

नर्मदा नदी के किनारे बसा महेश्वर एक प्राचीन शहर है, जिसकी धार्मिक मान्यता बहुत ज्यादा है.