Mar 30, 2024, 11:50 AM IST

माता सीता के किस श्राप से वीरान हो गई थी अयोध्या नगरी

Nitin Sharma

उत्तर प्रदेश में स्थिति अयोध्या को भगवान श्री राम की नगरी कहा जाता है. 

राजा दशरथ के जेष्ठ पुत्र श्रीराम की शादी के बाद माता सीता उनकी पत्नी बनकर अयोध्या आई थी. 

550 सालों तक अयोध्या नगरी वीरान थी. यहां तरक्की के नाम पर कुछ भी नहीं था. 

अयोध्या लौटने पर भगवान श्रीराम ने माता सीता का त्याग कर उन्हें फिर से वनवास दे दिया था. 

माता सीता को पता चला कि श्रीराम के इस त्याग के पीछे अयोध्या की प्रजा के कुछ लोग हैं. तब उन्होंने श्राप दिया.

माता सीता ने श्राप दिया कि भगवान श्रीराम की अयोध्या नगरी वीरान रहेगी. यह उजड़ी और उदास रहेगी. बताया जाता है कि माता के श्राप की वजह से ही महाभारत के युद्ध में रघुवंश के आखिरी वंशज राजा बृहद्बल की वीरगति के बाद अयोध्या नगरी उजड़ी रही थी. 

लेकिन 550 साल बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद माना जाता है कि अब माता सीता प्रसन्न हो गई हैं और अयोध्या वापस आ रही हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)