May 3, 2024, 03:13 PM IST

भगवान श्रीराम के बाद किसने संभाला अयोध्या का राजपाठ

Nitin Sharma

अयोध्या में राजा दशरथ के बाद अयोध्या का राजकाज भगवान श्रीराम को सौंपा गया. 14 साल वनवास काटने के बाद प्रभु श्रीराम ने राजा का पदभार संभाला.

त्रेतायुग में जन्में भगवान श्री राम जैसा आदर्श राजा न कभी हो पाया है और न ही कभी हो पाएगा.

भगवान श्रीराम के बाद अयोध्या का राजा किसको बनाया गया. यह राज्य किसने संभाला. इसका उत्तर शायद ही ज्यादातर लोग जानते होंगे. आइए जानते हैं श्रीराम के बाद अयोध्या के राजा कौन बना. 

पौराणिक क​​थाओं के अनुसार, दशरथ पुत्र भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारों भाईयों के दो दो यानी कुल आठ पुत्र थे. 

किसी भी भाई या उनकी संतान के साथ कोई द्वेष न हो. इसके लिए भगवान ने अपने राज्य के 8 हिस्से कर दिये. क्यों की भगवान श्री राम नहीं चाहते थे की एक राजा के बड़े पुत्र को ही राज्य मिले. 

भगवान राम के दो पुत्र कुश और लव थे. इनमें कुश को अयोध्या का दक्षिण कोशल और उत्तर कोशल के राजसिंहासनपर लव को अभिषिक्त कर दिया.

वहीं भरत के दोनों पुत्रों के लिए गंधर्वदेश में दो सुंदर नगर तक्षशिला और पुष्कलावत बनाये गये. यहां तक्षशिला का राजा तक्ष और पुष्कलावत का राजा पुष्कल को बनाया गया.

लक्ष्मण जी ने अपने दो पुत्र अंगद और चंद्रकेतु को कारुपथ और चंद्रकांत नामक दो नगरों का राजा बनाया.

शत्रुघ्न के दो पुत्र थे सुबाहु और शत्रुघाती, उन्होंने लवणासुर को पराजित कर मधुरा का राज्यभार सुबाहु को सौंपा. शत्रुघाती को विदिशा का राजा बनाया.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)