Jul 16, 2024, 03:02 PM IST

क्या है भगवान शिव के तांडव नृत्य का रहस्य?

Aditya Katariya

महादेव जब क्रोधित होते हैं तो तांडव नृत्य करते हैं.

तांडव नृत्य में उनकी आंखें क्रोध से लाल हो जाती हैं और उनके रौद्र रूप से पूरा ब्रह्मांड कांपने लगता है. 

क्या आप पता हैं कि भगवान शिव के तांडव नृत्य का रहस्य क्या है. अगर नहीं. तो आइए यहां जानते हैं.

माता सती अपने पिता दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में शामिल होने के लिए अपने मायके गई थीं.

वहां दक्ष ने भगवान शिव का अपमान किया, जिसे सती बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने यज्ञ की अग्नि में आत्मदाह कर लिया.

जब महादेव को इस बात का पता चला तो वे क्रोध से लाल हो गए। उन्होंने अपने गण वीरभद्र को भेजकर सती के पिता दक्षराज का सिर  धड़ से अलग कर दिया.

उन्होंने सती के शरीर को गोद में उठा लिया और पूरे ब्रह्मांड में क्रोध में तांडव नृत्य करने लगे.

भगवान शिव के भयानक रौद्र रूप को देखकर भयभीत देवताओं ने ब्रह्मा जी से गुहार लगाई. ​​ब्रह्मा जी ने उन्हें भगवान विष्णु के पास जाने का निर्देश दिया.

भगवान विष्णु ने समझाया कि जब तक भगवान शिव माता सती के पार्थिव शरीर को अपनी गोद में लिए हुए हैं, तब तक वे शांत नहीं होंगे. 

उन्होंने अपने सुदर्शन चक्र से मां सती के शरीर को काट-काटकर धरती पर गिराना शुरू कर दिया. 

जहां-जहां मां सती के शरीर के अंग कटकर गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.