May 25, 2024, 11:59 AM IST

इस अपमान का बदला लेने के लिए शकुनि ने कराया था महाभारत युद्ध

Nitin Sharma

कौरवों के मामा शुकनि का नाम सुनते ही हर किसी के जहन में महाभारत युद्ध आ जाता है. 

इसकी वजह शकुनि के मन में अपने अपमान का बदला लेना था. वह भीष्म पितामह और धृतराष्ट्र से अपने अपमान का बदला लेना चाहता था.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, शकुनि नहीं चाहता था कि उसकी बहन गांधारी का विवाह अंधे धृतराष्ट्र से हो. उसने इसका विरोध भी किया. 

लेकिन भीष्म पितामह के दबाव में आकर गांधारी का विवाह जबरन धृतराष्ट्र से कराना पड़ा था. 

वहीं धृतराष्ट्र नहीं जानते थे कि गांधारी एक बकरे की विधवा हैं. इस बात का खुलासा होने पर धृतराष्ट्र ने अपने ससुर और शकुनि समेत उनके 100 पुत्रों को जेल में बंद कर दिया था. 

यहां उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव किया गया. इसमें सभी पुत्र मारे गये और बहुत विनती करने पर शकुनि को छोड़ दिया. 

शकुनि के पिता सुबाल ने वादा किया कि शकुनि हमेशा कौरवों के साथ रहेगा. पल पल पर उनका ध्यान रखेगा. 

लेकिन शकुनि के मन से धृतराष्ट्र और भीष्म पितामह द्वारा किया गया अपमान नहीं निकला. इसी के चलते उसने महाभारत युद्ध का षड़यंत्र रच दिया. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)