May 20, 2024, 12:39 PM IST

शकुनि समेत इन 5 मामाओं ने महाभारत में किया था खेला, श्रीकृष्ण भी थे शामिल

Nitin Sharma

द्वापर युग में धर्म की रक्षा के लिए 18 दिनों तक महाभारत युद्ध लड़ा गया. इसमें करोड़ों योद्धाओं की जान गई.

कौरवों और पांडवों के बीच हुए युद्ध की तमाम कहानियां और निशान आज भी मौजूद हैं. 

लेकिन जब बात मामा की आती है तो सबसे पहले शकुनि मामा को याद किया जाता है. इनके अलावा महाभारत के 5 और मामा भी थे, जिनकी चर्चा सबसे पहले की जाती है. 

शकुनि गांधारी के भाई और दुर्योधन के मामा थे. वह शुरू से ही दुर्योधन को गलत सलाह देते थे. वह उन्हें छल और कपट की राह सिखाते थे, जो उनकी विनाश का कारण बने.

महाभारत काल में श्रीकृष्ण का मामा कंस था. वह अपनी मौत के भय से श्रीकृष्ण को मारना चाहता था. भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया. 

महाभारत में पांडवों के मामा शल्य थे. कौरव भी उन्हें अपना मामा मानकर सम्मान करते थे. दुर्योधन ने शल्य की आवभगत कर उन्हें युद्ध में अपनी तरफ शामिल कर लिया था. 

भगवान श्रीकृष्ण भी अर्जुन ​के पुत्र अभिमन्यु के मामा थे. उन्होंने ही महाभारत युद्ध में पांडवों को जीत दिलाई थी. 

गौतम ऋषि के बेटे शरद्वान और उनके पुत्र कृपाचार्य अश्वत्थामा के मामा थे. वह महाभारत युद्ध में बचे 18 महायोद्धाओं में से एक थे, चिंरजीवी में से एक हैं.