Dec 12, 2023, 12:26 PM IST

चढ़ते ही जाएंगे सफलता की सीढ़ियां अगर मान ली चाणक्य की ये बात

Ritu Singh

आचार्य चाणक्य ने चंद्रगुप्त को विपरीत परिस्थितियों में जीत दिलाई थी, क्योकि उनकी कूटनीति ऐसी थी की कोई असफल नही हो सकता था. 

अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको चाणक्य की कुछ बाते जरूर गांठ बांध लेनी चाहिए.

आचार्य चाणक्य का कहना है बेईमान व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता है. बेईमान इंसान हमेशा अंदर ही अंदर भ्रमित रहता है. इसलिए आचार्य चाणक्य ईमानदार रहने और हमेशा अंतरात्मा की आवाज सुनने की सलाह देते हैं.

आचार्य चाणक्य आलस को इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन बातए हैं. उनके अनुसार जो व्यक्ति कड़ी मेहनत नहीं करना चाहता वह जीवन में कभी प्रगति नहीं कर सकता. मेहनत ही इंसान की किस्मत बदलने की क्षमता रखती है.

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में खुशी और सफलता का सबसे बड़ा रहस्य वाणी पर नियंत्रण है. चाणक्य नीति में कहा गया है कि जो लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हैं उन्हें न सिर्फ समाज में सम्मान मिलता है बल्कि वे हमेशा खुश रहते हैं.

आचार्य चाणक्य दूसरों से खुद को अलग बनाने के लिए खुद की खूबियों को विकसित करने पर जोर देते थे. उनका कहना था कि तुलना कभी इंसान को आगे नहीं बढ़ाती.

आचार्य चाणक्य ने हमेशा लक्ष्य पर नजर रखने और उसे पाने के लिए तपस्या करने की ललक पैदा करने पर जोर दिए थे.