Jul 28, 2023, 12:48 PM IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए घर की किस दिशा में रखनी चाहिए कीमती चीजें

DNA WEB DESK

हम हमेशा कीमती चीजों को संभालकर सुरक्षित स्थान पर रखते हैं, ताकि कोई नुकसान न हो. लेकिन, घर की हर एक चीज वास्तु से जुडी हुई होती है. 

इसलिए सभी चीजों को सही स्थान पर रखना बहुत ही जरूरी होता है. वरना इससे घर की सुख समृद्धि चली जाती है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

दरअसल, घर की चीजों को अगर सही दिशा में न रखा जाए तो इससे वास्तु दोष उतपन्न होता है. आज हम आपको कीमती चीज रखने की सही दिशा बता रहे हैं. 

वास्तु शास्त्र में कीमती वस्तुओं को रखने की दिशा के बारे में जानकारी मिलती है. बता दें कि भारी वस्तुओं की रखने की उचित दिशा दक्षिण-पश्चिम होती है

ऐसे में महिलाओं को भारी अलमारी में अपने गहने पश्चिम दिशा की ओर रखनी चाहिए. वास्तु के अनुसार यह शुभ माना जाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में गहने रखने से घर में सुख समृद्धि आती है. साथ ही इससे घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं आती और कर्ज से मुक्ती मिलती है. 

इसलिए हमेशा गहने या अन्य कीमती चीजें पश्चिम दिशा की ओर रखनी चाहिए.