Apr 13, 2024, 02:37 PM IST

 कैसा था द्रौपदी की साड़ी का कृष्ण पर कर्ज? 

Ritu Singh

महाभारत में द्रोपदी के चीरहरण को रोकने वाले कृष्ण ही थे और कृष्ण इस पुण्यकर्म को करके अपना एक ऋण भी चुकता कर दिए थे.

असल में द्रौपदी का भगवान कृष्ण पर साड़ी के एक टुकड़े का कर्ज था.

इस कर्ज को ब्याज सहित कृष्ण ने तब चुकाया था जब द्रौपदी ने चीरहरण के समय अपने बाल सखा कृष्ण से सहायता मांगी थी.

कृष्ण पर द्रौपदी का ये कर्ज तब चढ़ा था जब श्रीकृष्ण द्वारा सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध किया गया, उस समय श्रीकृष्ण की अंगुली भी कट गई थी.  

अंगुली कटने पर श्रीकृष्ण का रक्त बहने लगा. तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी फाड़कर श्रीकृष्ण की अंगुली पर बांधी थी.

और चीरहरण के समय श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की साड़ी को ब्याज सहित इतना बढ़ाकर लौटा दिया और उनकी लाज बच गई.

कृष्ण ने द्रौपदी के हर संकट में साथ देकर अपनी दोस्ती का कर्तव्य निभाया था.