Mar 19, 2025, 11:51 PM IST

द्रौपदी के पिता ने पांडवों को दहेज में क्या दिया था?

Aditya Katariya

द्रौपदी का विवाह महाभारत की कहानी में एक महत्वपूर्ण घटना है. द्रौपदी पांचाल देश के राजा द्रुपद की पुत्री थी. उसका विवाह पांडवों से हुआ था.

महाभारत के अनुसार, द्रौपदी के पिता राजा द्रुपद ने अपनी पुत्री के विवाह के समय पांडवों को दहेज के रूप में बहुत सी चीजें दी थीं.

ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि द्रौपदी के पिता ने पांडवों को दहेज में क्या दिया था.

महाभारत के अनुसार, राजा द्रुपद ने द्रौपदी की विदाई में पांडवों को सोने से लदे एक हजार हाथी उपहार में दिए थे.

राजा द्रुपद ने पांडवों को पचास हजार घोड़े उपहार में दिए, जो सोने के आभूषणों से सजे हुए थे.

द्रौपदी के विदा होते समय उसके पिता ने 10 हजार दासियां भी दीं, जो आभूषणों से सजी हुई थीं.

राजा द्रुपद ने पांचों पांडवों को एक-एक करोड़ गाएं दान में दीं थी. इसके अलावा उन्होंने 100 पालकियां और उन्हें ले जाने के लिए 500 कहार भी दिए थे.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.