Jun 26, 2025, 10:44 AM IST

रामायण और श्रीरामचरितमानस में क्या है अंतर

Nitin Sharma

रामायाण और श्रीरामचरितमानस दोनों ही धर्म ग्रंथ हैं. दोनों में ही भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित हैं. 

लेकिन बेहद कम लोगों को पता होगा कि यह दोनों ग्रंथ अलग है, लेकिन इनमें क्या अंतर है. आप भी नहीं जानते हैं तो जान लें. 

रामायण को महर्षि वाल्मीकि जी ने संस्कृत में लिखा है. इसमें करीब 24 हजार श्लोक हैं.  

वहीं श्रीरामचरितमानस की रचना गोस्वामी तुलसीदास जी ने की है. 

वहीं श्रीरामचरितमानस में सिर्फ 27 श्लोक हैं. इसमें 4608 चौपाई, 1074 दोहे, 207 सोरठे और 86 छंद हैं. 

रामायण संस्कृत में लिखी गई है. वहीं श्रीरामचरितमानस को तुलसीदास जी ने अवधी में लिखा है. 

रामायण में श्रीराम को एक मानवीय रूप में चित्रित किया गया है. वहीं श्रीरामचरितमानस में उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना गया है.