Aug 5, 2024, 01:49 PM IST

रावण से युद्ध के समय कितनी थी भगवान राम की उम्र?

Abhay Sharma

रामायण काल में भगवान राम ने अपने पिता राजा दशरथ के वचन का पालन करते हुए 14 साल तक वनवास काटा और वापस आने के बाद अयोध्या का राजपाट संभाला. 

वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान राम ने अयोध्या पर करीब 11000 वर्षों तक राज किया. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि...

रावण से युद्ध के समय भगवान राम की उम्र क्या रही होगी. अगर आपके मन में ये सवाल है तो आइए जानते हैं रावण से युद्ध के समय भगवान राम की उम्र क्या थी.   

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम ने लगभग 27 वर्ष की आयु में 14 वर्ष का वनवास शुरू किया था, वनवास के दौरान ही उन्होंने रावण का वध किया था.

 युद्ध के समय भगवान राम की आयु लगभग 38 से 40 वर्ष के बीच मानी जाती है. वनवास पूरा करने के बाद लगभग 41 वर्ष की उम्र में अयोध्या वापस लौटे. 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, अयोध्या वापस लौट आने के बाद भगवान राम ने राजपाट संभाला और 11000 सालों तक जीवित रहकर राज किया था. 

हालांकि, अनसुलझे इतिहास की तरह है यह सिर्फ एक अंदाजा है. इस बात की कोई सटीक जानकारी नहीं मिलती है.   

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.