Jun 29, 2024, 12:41 PM IST

कलियुग में अभी और क्या-क्या घटनाएं होंगी?  

Ritu Singh

क्या आप जानते हैं कलियुग के 10 हजार वर्षों में क्या घटनाएं घटेंगी?

ह्मवैवर्त पुराण में बताया गया है कि कलियुग में जब 10 हजार वर्ष बीत जाएंगे तो बहुत ही विचित्र घटनाएं घटेंगी.

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार वर्तमान कलियुग को लगभग 5 हजार वर्ष बीत चुके हैं। क्या आप जानते हैं कि कलियुग के 10 हजार वर्ष आगे बढ़ने पर संसार में क्या होगा?

जब कलियुग के 10,000 वर्ष बीत जाएंगे, तो सालिग्राम, श्रीहरि, पुरुषोत्तम जगन्नाथ के आराध्य देवता, पृथ्वी छोड़ देंगे और अपने निवास स्थान पर पहुंच जाएंगे.

मांस-मदिरा का सेवन बढ़ेगा और झूठ को ज्यादा प्राथमिकता मिलेगी. छोटी बात पर ही मारकाट होगा और धोखाधड़ी खूब होगी.

पृथ्वी से गंगा, तुलसी और सरस्वती पृथ्वी से लुप्त हो जाएंगी.

कलियुग के 10 हजार वर्ष बाद पृथ्वी पर अन्न का उत्पादन नहीं होगा.

लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ परायों जैसा व्यवहार करने लगेंगे.

अधिक कर वसूला जायेगा, आर्थिक समस्याएं हावी होंगी, लोग नास्तिक बनेंगे,आयु भी कम होगी. नई बीमारियां जन्म लेंगी.

वृन्दावन और काशी को छोड़कर सभी तीर्थस्थल विलुप्त हो जाएंगे.