Aug 5, 2024, 03:05 PM IST

दुर्योधन के पैदा होते ही हुए थे कई अपशकुन

Aman Maheshwari

दुर्योधन को महाभारत का असली खलनायक माना जाता है. शकुनि ने दुर्योधन के मन में पांडवों के प्रति वैरभाव बिठाया था.

दुर्योधन का जन्म किसी अपशकुन से कम नहीं था. उसके जन्म के समय प्रकृति ने कई इशारे दिए थे. इससे साफ था कि इस बालक का जन्म अपशकुन है.

गांधारी के 100 पुत्र थे. जब गांधारी को पहला पुत्र दुर्योधन प्राप्त हुआ तो यह पैदा होते ही बोलने लगा. वह रोने की बजाय गधे की तरह रेंकने लगा.

हस्तिनापुर राजमहल के आस-पास के सभी सियार, गिद्ध और कौए रोने और चिल्लाने लगे थे. तेज हवाएं और आंधी चलने लगी.

उल्लू शोर मचाने लगे और इतना ही नहीं कई जगहों पर काले बादल भी छा गए थे. हस्तिनापुर के महामंत्री ने इन संकेतों को समझ गए उन्होंने धृतराष्ट्र से कहा कि यह कुल के नाश का कारण बनेगा.

महाभारत में ऐसा ही हुआ, दुर्योधन महाभारत के युद्ध का कारण बना और कौरवों के कुल के नाश का कारण साबित हुआ.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.