Jun 18, 2024, 11:17 AM IST

द्रौपदी को सबसे ज्यादा प्यार कौन सा पांडव करता था?

Aman Maheshwari

द्रौपदी की शादी अर्जुन से हुई थी जिसके बाद वह पांचों भाई की पत्नी बनी थीं. द्रौपदी का सभी भाई सम्मान करते थे और प्रेम करते थे.

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि द्रौपदी को सबसे ज्यादा प्रेम  कौन करता था. द्रौपदी को सबसे अधिक प्रेम अर्जुन नहीं बल्कि कोई और भाई करता था.

महाभारत के अनुसार, द्रौपदी से सबसे ज्यादा प्रेम भीम करता था. वह द्रौपदी को तकलीफ में नहीं देख सकता था.

द्रौपदी जब भी तकलीफ में होती थीं तो भीम की आंखों में आंसू आ जाते थे.

महाभारत में ऐसे कई उदाहरण है जिससे पता चलता है कि वह द्रौपदी से अधिक प्रेम करते थें.

वनवास के दौरान भीम द्रौपदी को भुजाओं पर उठाकर चलते थें ताकि उन्हें चलने में कोई परेशानी न हो. जब द्रौपदी अज्ञातवास के दौरान सुदेशना की दासी बनी थी तो उन्हें अपार कष्ट हुआ था.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.