Apr 12, 2024, 10:49 AM IST

ये थी महाभारत की सबसे बदकिस्मत महिला 

Nitin Sharma

महाभारत युद्ध कौरव और पांडवों के अलावा कई ऐसी महिलाएं हैं. जिनके इर्द गिर्द इसकी कहानी घुमती है. 

महाभारत के मुख्य पात्र महिलाओं में द्रौपदी, गांधारी, कुंती, सुभद्रा और भानुमति भी शामिल थी. 

भानुमति एक ऐसी महिला थी, जिसने हमेशा धर्म का रास्ता चुना. गलत के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन उन्हें बदकिस्मती का तंज झेलना पड़ना. 

भानुपति दुर्योधन की पत्नी थी. उन्हें इतिहास की सबसे दुर्भाग्यशाली महिला माना गया है. 

बेहद समझदार और धर्म का पालन करने वाली भानुमति का जीवन बेहद कष्ट में रहा. उनके पिता ने सुयोग्य वर तलाशने के लिए स्वंयवर रखा था. 

स्वंयवर में दुर्योधन ने जबरदस्ती भानु​मति से माला डलवाकर शादी कर ली. 

भानुमति ने न चाहते हुए भी दुर्योधन से शादी की. उन्होंने शादी के बाद दुर्योधन के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव रखा.

दुर्योधन के कर्मों की वजह से भानुमति खुद को अपमानित समझती थी. द्रौपदी के चीरहरण से वह लज्जा में डूब गई.

महाभारत के युद्ध में दुर्योधन और उसके पुत्र लक्ष्मण की मृत्यु हो गई थी. इसके चलते भानुमति ने वैवाहिक जीवन से लेकर संतान की ओर से भी दुख ही प्राप्त किया. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)