Aug 24, 2024, 08:08 PM IST

श्री कृष्ण के ये 5 दुश्मन थे कंस से भी ज्यादा खतरनाक 

Abhay Sharma

श्री कृष्ण के सबसे बड़े दुश्मन कंस के बारे में तो हर कोई जानता ही है. लेकिन, कंस के अलावा श्री कृष्ण के और भी कई शत्रु थे, जिनका उन्हें वध करना पड़ा था.  

ऐसे में श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के मौके पर आइए जानते हैं कृष्ण के उन 4 सबसे बड़े दुश्मनों के बारे में, जो बहुत ही शक्तिशाली थे.  

इसमें सबसे पहले नाम आता है राजा पौंड्रक का, जो नकली सुदर्शन चक्र, शंख आदि लेकर खुद को कृष्ण बताता था, जिसका युद्ध में कृष्ण ने वध कर दिया था. 

दूसरा था कालयवन, जिसे भगवान शिव से वरदान मिला था. कालयवन से युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण मैदान छोड़कर भाग निकले और गुफा में चले गए. जहां कृष्ण ने उसके मृत्यु की लीला रची. 

कंस की मौत के बाद उनका ससुर जरासंध कृष्ण की जान के दुश्मन बन गया, जिसके वध के लिए कृष्ण को भीम और अर्जुन की सहायता लेनी पड़ी थी.  

श्रीकृष्ण का एक और दुश्मन था, जिसका नाम था शिशुपाल.  श्रीकृष्ण ने शिशुपाल का वध अपने सुदर्शन चक्र से किया था, जिससे पलक झपकते ही शिशुपाल का सिर धड़ से अलग हो गया था. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.