Aug 8, 2024, 08:47 PM IST

अर्जुन ने क्यों किया था सुभद्रा का अपहरण? 

Abhay Sharma

श्रीकृष्ण और बलराम की बहन सुभद्रा और अर्जुन के विवाह का जिक्र भी महाभारत में मिलता है. सुभद्रा से विवाह के लिए अर्जुन को उनका अपहरण करना पड़ा.  

महाभारत कथा के अनुसार, अर्जुन श्रीकृष्ण की बुआ कुंती के बेटे थे और उनके बीच काफी घनिष्ठता थी. एक बार श्रीकृष्ण ने अर्जुन को  द्वारका बुलाया. 

अर्जुन जब द्वारका पहुंचे तो उन्होंने श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा को देखा और उनसे वह मोहित हो गए. श्रीकृष्ण को इस बात का पता लग गया..

अर्जुन जानते थे कि सुभद्रा से उनका विवाह संभव नहीं है, क्योंकि बलराम सुभद्रा का विवाह दुर्योधन से कराना चाहते थे. लेकिन श्रीकृष्ण ने दोनों के विवाह का प्रस्ताव रखा. 

श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा तुमको अगर सुभद्रा से विवाह करना है तो उनका अपहरण करना होगा. ऐसे में अर्जुन ने सुभद्रा से अपने प्रेम के बारे में बताकर उन्हें रैवदर पर्वत से साथ ले गए.

बहन के अपहरण की वजह से बलराम क्रोधित हो गए और अपने सैनिकों के साथ अर्जुन को रोकने की कोशिश की, लेकिन श्रीकृष्ण ने उन्हें समझा कर रोक लिया. 

जिसके बाद अर्जुन ने सुभद्रा से गंधर्व विवाह कर लिया और वह उन्हें अपने नगर ले गए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.