Dec 20, 2023, 03:13 PM IST

इस योद्धा को देखकर गिर जाता था अर्जुन के हाथ से गांडीव

DNA WEB DESK

अर्जुन अद्वितीय धनुर्धर थे लेकिन उन्हें भी एक योद्धा से डर लगता था.

वह योद्धा ऐसा था जिसे देखकर लोग कांप जाते थे.

वह कोई और नहीं बल्कि पितामह भीष्म थे.

जिधर भी उनका रथ मुड़ता, शत्रु सेना का संहार हो जाता.

अर्जुन इस मोहपाश में बंधे रहते थे कि कैसे अपने पितामह पर बाण चलाएं. उनके हाथ से गांडीव गिर पड़ता.

उन्हें यह भी लगता कि अगर भीष्म मारे नहीं गए तो पांडवों की हार हो जाएगी.

भीष्म को मारने के लिए भगवान कृष्ण ने अर्जुन को समझाया.

अर्जुन ने युद्ध में शिखंडी की ओट लेकर पितामह भीष्म पर बाण वर्षा की. 

वे संकल्पबद्ध थे कि शिखंडी पर हथियार नहीं उठाएंगे. इस तरह छिपकर उन्होंने भीष्म को युद्ध में तीरों की शैय्या पर लिटा दिया.