May 15, 2024, 12:51 PM IST

क्यों अश्वस्थामा, अर्जुन पर चलाए ब्रम्हास्त्र को वापस नहीं ले पाया था?

Ritu Singh

महाभारत में अश्वस्थामा ने अर्जुन पर और अर्जुन ने अश्वस्थामा पर ब्रम्हास्त्र चलाया था.

ब्रह्मास्त्र इतना शक्तिशाली था कि वह पूरे ग्रह को नष्ट कर सकता था.

 ब्रह्मास्त्र को सभी अस्त्रों का राजा माना जाता है. और जब इन दोनों योद्धा ने एक दूसरे पर चलाया तो कृष्ण ने तुरंत इसे वापस लेने के लिए कहा.

अर्जुन ने तो तुरंत ब्रम्हास्त्र वापस ले लिये लेकिन अश्वस्थामा इसे वापस नहीं ले पाया और

इसका मुंह अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे की ओर मोड़ दिया.

अश्वस्थामा ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उसे ब्रह्मस्त्र को वापस लेने का मंत्र ही नहीं जानता था. 

द्रोणाचार्य जब ब्रम्हास्त्र की शिक्षा दे रहे थे तब इसे लौटाने का मंत्र अश्वस्थामा ने ये सोचकर नहीं सीखा कि वह अपने पिता से इसे कभी भी सीख लेगा.

लेकिन क्रोध में अश्वस्थामा ने ब्रम्हास्त्र चला दिया और इससे क्रोधित होकर कृष्ण ने उसे धरती पर कष्ट भोगने का आजीवन श्राप दिया.

और उसकी मणि भी छीन ली थी.