Jan 4, 2024, 07:43 AM IST

अर्जुन को मारना क्यों चाहते थे भगवान कृष्ण के भाई बलराम

Abhishek Shukla

बलराम और भगवान कृष्ण की बहन थीं सुभद्रा.

बलराम चाहते थे कि सुभद्रा का विवाह दुर्योधन से हो.

भगवान कृष्ण जानते थे कि दुर्योधन अधर्मी है. वह अर्जुन से सुभद्रा की शादी कराना चाहते थे.

सुभद्रा दुर्योधन से नहीं, अर्जुन से प्रेम करती थीं. सुभद्रा की मन:स्थिति समझकर कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि सुभद्रा को हर लो.

अर्जुन ने सुभद्रा का हरण कर लिया, जब बलराम को यह बात पता चली तो वह क्रोधित हो गए.

उन्होंने यदुवंशियों को आदेश दिया कि युद्ध के लिए तैयार हो जाओ, अर्जुन से जंग लड़नी होगी.

भगवान ने कहा कि अर्जुन सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर हैं, वह युगपुरुष है, उसका स्वागत करना चाहिए, न कि बहन को विधवा बनाने का षड्यंत्र रचना चाहिए.

भगवान के समझाने पर बलराम का क्रोध शांत हुआ और उन्होंने अर्जुन का स्वागत सत्कार किया.