Aug 1, 2024, 12:08 PM IST

धृतराष्ट्र के अंधेपन का क्या था रहस्य? जानें महाभारत का ये गुप्त राज

Aman Maheshwari

महाभारत के कई ऐसे पात्र हैं जिनके बारे में रहस्य सामने आते हैं. ऐसे ही कौरवों के पिता धृतराष्ट्र के बारे में भी एक रहस्य है.

कौरवों के पिता धृतराष्ट्र जन्म से ही अंधे थे. धृतराष्ट्र के अंधेपन के पीछे जो रहस्य है उसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं.

अपने पिछले जन्म में धृतराष्ट्र एक बहुत ही दुष्ट राजा थे. उन्होंने एक दिन नदी में एक हंस देखा जो अपने बच्चों के साथ आराम कर रहा था.

तब धृतराष्ट्र ने आदेश दिया कि, हंस की आंखों को फोड़ दिया जाए और हंस के बच्चों को मार दिया जाए. उनके आदेश पर ऐसा ही किया गया.

मरते समय हंस ने धृतराष्ट्र को श्राप दिया था कि, अगले जन्म में धृतराष्ट्र नेत्रहीन पैदा होंगे. धृतराष्ट्र इसी श्राप के कारण जन्म से अंधे थें.

हंस के बच्चों की हत्या भी हुई थी तो उसने यह श्राप दिया. अगले जन्म में उसके सभी पुत्रों की हत्या हो जाएगी. महाभारत में धृतराष्ट्र के अंधेपन का यह गुप्त राज है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.