Jun 9, 2024, 02:31 PM IST

द्रौपदी ने भीष्म से ये क्यों पूछा था- युधिष्ठिर पहले जुए में उन्हें हारे थे या खुद को?

Ritu Singh

महाभारत में शकुनि मामा के साथ मिलकर दुर्योधन ने पांडवो के साथ जुआ खेलने का षड्यंत्र रचा था

युधिष्ठिर जब जुए में अपना आखिरी दांव द्रौपदी पर लगाकर हार गए तो दुर्योधन ने द्रोपदी के बाल खींच कर भरी सभा में लाने का आदेश दिया.

दुशासन,  द्रौपदी के बाल खींचता हुआ राजमहल में लाया और तब क्रोधित होकर द्रौपदी उठीं और भीष्म से हस्तक्षेप करने की विनती की.

, लेकिन उन्होंने अपना सिर नीचे कर लिया.  फिर द्रौपदी ने उनसे पूछा, “क्या युधिष्ठिर ने पहले मुझे दांव पर लगाया या खुद को?

भीष्म ने बतााय की युधिष्ठिर ने पहले खुद को दांव पर लगाया. ये सुनते ही द्रोपदी ने भीष्म से पूछा...

अगर वह पहले से ही खुद को हार चुके थे और वह पहले से ही एक गुलाम थे, तो उन्हें मुझे दांव पर लगाने का कोई अधिकार नहीं था.

तब भीष्म ने जो जवाब दिया उससे सुनकर दुर्योधन खुश और द्रौपदी हारा हुआ महसूस करने लगी थीं.

कानून के विशेषज्ञ होने के नाते भीष्म ने कहा था कि, “धर्म के अनुसार एक गुलाम का भी अपनी पत्नी पर अधिकार होता है. 

इसलिए एक गुलाम के रूप में भी युधिष्ठिर को उसे दांव पर लगाने का अधिकार था.