Jun 5, 2024, 09:01 AM IST
द्रौपदी को क्यों कहा जाता है पांचाली?
Aman Maheshwari
महाभारत की मुख्य महिला नायक द्रौपदी पांडव भाइयों की पत्नी थीं. द्रौपदी के अपमान का बदला लेने के के लिए ही महाभारत का युद्ध हुआ था.
महाभारत में द्रौपदी के कई नामों के बारे में बताया गया हैं. इनमें से एक नाम पांचाली भी है. क्या आप जानते हैं कि द्रौपदी का पांचाली क्यों रखा गया था.
कई लोगों का मानना है कि पांडवों से शादी यानी पांच पुरुषों से शादी के बाद उन्हें पांचाली कहा गया. लेकिन ऐसा नहीं है.
मान्यताओं के अनुसार, उनका नाम पहले से ही पांचाली था. द्रौपदी पांचाल नरेश द्रुपद की बेटी थी. उन्हें इसलिए पांचाली कहा जाता था.
द्रुपद की बेटी होने के कारण उनका नाम द्रौपदी था. हालांकि, कई लोग पांच पति होने के कारण भी द्रौपदी का नाम पांचाली समझते हैं.
इसके अलावा द्रौपदी का एक नाम यज्ञसेनी भी था. द्रौपदी का जन्म यज्ञ की अग्नि से हुआ था, इसी वजह से उनका एक नाम यज्ञसेनी भी था.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Next:
शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ा जाता?
Click To More..