Dec 13, 2023, 02:52 PM IST

गंधर्वों से लड़कर आत्महत्या क्यों करना चाहता था दुर्योधन

DNA WEB DESK

दुर्योधन हमेशा पांडवों से जलता था, उन्हें फंसाने की साजिश रचता था.

एक बार दुर्योधन की सेना और गंधर्वों के बीच युद्ध ठन गया.

गंधर्वों से लड़ाई में दुर्योधन बुरी तरह से हार गया.

दुर्योधन को सपरिवार वे बंधक बनाकर ले जाने लगे, तभी पांडवों को आना पड़ा.

जैसे ही पांडवों को समाचार मिला, वे अपने भाई को बचाने निकले.

गंधर्व राज चित्रसेन और अर्जुन सबको लेकर युधिष्ठिर के पास पहुंचे.

युधिष्ठिर ने चित्रसेन से कहा कि दुर्योधन को छोड़ दीजिए, उन्होंने विनती की तब जाकर छोड़ दिया.

पांडवों से मिली मदद से दुर्योधन लाज से गड़ गया, वह आत्महत्या करने के लिए तैयार हो गया. 

दैवीय प्रेरणा के बाद उसने आत्महत्या का विचार छोड़ दिया.