Jan 18, 2024, 07:04 PM IST

क्रिकेट इतिहास के 7 सबसे लंबे छक्के

Mohammad Sabir

आज आपको क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्कों के बारे में बताएंगे.

आइए जानते हैं कि वो 7 सबसे लंबे छक्के कौनसे हैं.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने साल 2013 में 153 मीटर का छक्का लगाया था.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 143 मीटर लंबा छक्का लगाया था. 

न्यूजीलैंड के जैकब ओरम ने साल 2006 में 130 मीटर लंबा छक्का लगाया था. 

न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने साल 2012 में 127 मीटर लंबा छक्का जड़ा था. 

इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन ने साल 2021 में 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था. 

न्यूजीलैंड के कोरे एंडरसन ने साल 2014 में 122 मीटर लंबा छक्का लगाया था. 

भारत के युवराज सिंह ने साल 2007 में 119 मीटर लंबा छक्का लगाया था.