Aug 24, 2024, 05:51 PM IST

जब गर्लफ्रेंड के सुसाइड केस में फंस गए थे Abhishek Sharma

Mohd Sabir

स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 में काफी दमदार और ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया है. 

वहीं अब बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा को टीम में शामिल किया है. 

अभिषेक शर्मा अपने डेब्यू मैच में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने दमदार शतक लगा दिया. 

वहीं उनकी निजी लाइव के बारे में बात करें तो क्या आपको पता है कि अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड के सुसाइड केस में फंस गए थे. 

अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड का नाम तान्या सिंह था, जो पेशे से एक मॉडल और डिजाइनर थी. 

तान्या सिंह ने इसी साल 19 फरवरी को अपने फ्लैट में पंखे से लटकर फांसी लगा ली थी. 

जिसके बाद स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा बुरी तरह फंस गए थे. 

क्योंकि तान्या ने सुसाइड करने से पहले अभिषेक शर्मा को कई मैसेज किए थे, जिसका क्रिकेटर ने कोई जवाब नहीं दिया था. 

हालांकि इस मामले में वेसू थाने की पुलिस ने अभिषेक से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी. 

फिर अभिषेक ने अपना बयान पुलिस को दे दिया था और इस केस से वो बच गए थे.