Apr 23, 2024, 05:10 PM IST

IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

Mohd Sabir

आइए जानते हैं कि आईपीएल में अब तक किन बल्लेबाजों ने किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं. 

एलएसजी के कप्तान केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 3 शतक लगाए हैं. 

पूर्व दिग्गज क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 2 शतक लगाए है. 

आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली ने गुजराज लायंस (पूर्व टीम) के खिलाफ 2 शतक लगाए हैं. 

डीसी के स्टार डेविड वॉर्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 शतक लगाए हैं. 

आरआर के जोस बटलर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 शतक जड़े हैं. 

जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ भी 2 शतक ठोके हैं. 

आरआर के यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 शतक ठोके हैं.