Apr 8, 2024, 05:08 PM IST

IPL के 20वें ओवर में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज 

Mohammad Sabir

मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली है. 

उन्होंने एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ 20वें ओवर में 4 छक्के और 3 चौके लगाए और कुल 32 रन लूट लिए. 

वहीं शेफर्ड ने 10 गेंदों में 39 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली है. 

इसके साथ ही उन्होंने एक इतिहास रच दिया है. 

दरअसल, शेफर्ड आईपीएल के 20वें ओवर में 30 या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. 

इससे पहले रवींद्र जडेजा और रिंकू सिंह का नाम था. 

रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2021 में हर्षल पटेल के खिलाफ 20वें ओवर में 36 रन बनाए थे. 

वहीं रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में यश दयाल के खिलाफ 5 छक्के लगाकर 30 रन बनाए थे. 

वहीं अब शेफर्ड ने रिंकू को पछाड़ दिया है और 32 रन कूट कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं.