Jan 31, 2024, 05:54 PM IST

IPL 2023 में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

Mohammad Sabir

आज आपको आईपीएल 2023 के सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

आइए जानते हैं कि आईपीएल 2023 में किस बल्लेबाज ने सबसे लंबा छक्का लगाया था. 

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2023 का सबसे लंबा छक्का लगाया है. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 115 मीटर का छक्का लगाया था.

मुंबई इंडियंस के टिम डेविड ने पंजाब के खिलाफ 114 मीटर का छक्का लगाया था. 

राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने लखनऊ के खिलाफ 112 मीटर का छक्का लगाया था. 

चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे ने लखनऊ के खिलाफ ही 112 मीटर का छक्का लगाया था. 

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने लखनऊ के खिलाफ 110 मीटर का छक्का लगाया था. 

लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्कस स्टोइनिस ने हैदराबाद के खिलाफ 110 मीटर का सिक्स लगाया था. 

कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल ने दिल्ली के खिलाफ 109 मीटर का छक्का लगाया था.