Aug 20, 2024, 01:47 PM IST

T20I के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

Mohd Sabir

डेरियस विसर 

सामोया के स्टार बैटर डेरियस विसर ने साल 2024 में ओवर में 6 छक्के और 3 नो बॉल से कुल 39 रन बनाए हैं, जो अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर है. 

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने साल 2007 में एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे और कुल 36 रन बनाए थे. 

कीरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड ने साल 2021 में एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे और कुल 36 रन बटोरे थे. 

रोहित शर्मा-रिंकू सिंह

रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने 2024 में मिलकर 36 रन कूटे थे, जिसमें से 2 छक्के रोहित और 3 छक्के रिंकू ने लगाए थे. 

दीपेंद्र सिंह एरी

नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह एरी ने साल 2024 में ही एक ओवर में 6 छक्के जड़कर 36 रन बनाए थे और वो लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं.