Aug 16, 2023, 12:13 PM IST

एशिया कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज

DNA WEB DESK

सौरव गांगुली ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2000 में 135 रनों की पारी खेली थी और इस दौरान 7 छक्के जड़े थे. 

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में 109 रनों की पारी खेलते हुए 7 छक्के जड़े थे. 

अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ 2014 में मीरपुर के मैदान पर 59 रनों की पारी में 7 छक्के जड़े थे. 

अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने भारत के खिलाफ दुबई में 124 रनों की पारी में 7 छक्के जड़े थे. 

भारत के पूर्व कप्तान एम एम धोनी ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ एक पारी में 6 छक्के जड़े थे. 

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 130 रनों की पारी खेलते हुए बांग्लादेश के खिलाफ छक्के लगाए थे. 

सुरेश रैना ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ साल 2008 में 5 छक्के मारे थे. 

विस्फोटक भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 119 रनों की पारी में 5 छक्के लगाए थे. 

बांग्लादेश के आलोक कपिल ने भारत के खिलाफ 115 रनों की पारी में 5 छक्के जड़े थे. 

सनथ जयसूर्या ने भारत के खिलाफ 2008 में 125 रनों की पारी में 5 छक्के जड़कर गेंदबाजों को परेशान किया था.