Jan 17, 2024, 07:30 PM IST

IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 5 धाकड़ बल्लेबाज

Vivek Singh

2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ क्रिस गेल ने 16 छक्के मारे और नाबाद 175 रन की पारी खेली.

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गेल ने 66 गेंदों का सामना किया. 

2008 में KKR के ब्रैंडन मैकुलम ने 73 गेंदों में RCB के खिलाफ नाबाद 158 रन की पारी खेली. 

यह मैच भी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मैकुलम ने 13 छक्के लगाए. 

साल 2012 में क्रिस गेल ने RCB की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 128 रन ठोक दिए, जिसमें 13 छक्के शामिल थे. 

2015 में पंजाब किंग्स के खिलाफ गेल ने 117 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 छक्के जड़ दिए. 

2016 में एबी डिविलियर्स ने गुजरात लायंस के खिलाफ नाबाद 129 रन की पारी खेली. 

इस पारी में उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और 12 छक्के मारे और साथ ही 10 चौके लगाए. 

मुंबई इंडियंस ने सनथ जयसूर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2008 में 11 छक्के मारे. 

2010 में मुरली विजय ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 127 रन की पारी में 11 छक्के मारे.