Jan 17, 2024, 06:41 PM IST

दुनिया की 10 बड़ी टीमों के टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर

Vivek Singh

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नेपाल के नाम सबसे बड़ा (314 रन) स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है लेकिन चलिए आज रैंकिंग की टॉप 10 टीमों के हाई स्कोर पर नजर डालते हैं. 

टीम इंडिया इस समय दुनिया की नंबर वन टीम है और टी20 में उसका हाई स्कोर 260 रन का है, जो उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. 

इंग्लैंड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं और 267 रन उनका हाई स्कोर है, जो उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. 

न्यूजीलैंड का टी20 में हाई स्कोर 254 रन का है, जो उन्होंने 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया था. 

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 232 रन बनाए थे, जो ग्रीन आर्मी का टी20 में अब तक का हाई स्कोर है. 

ऑस्ट्रेलिया का हाई स्कोर 263 रन का है, जो उन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल में बनाया था. 

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में 259 रन बनाए थे, जो उनका टी20 का हाई स्कोर है. 

वेस्टइंडीज ने 2023 में खेले गए उसी मैच में साउथ अफ्रीका के सामने 258 रन का लक्ष्य रखा था, जो उनका हाई स्कोर है. 

श्रीलंका का टी20 में हाई स्कोर 260 रन का है, जो उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्डकप में केन्या के खिलाफ बनाया था. 

बांग्लादेश का टी20 में हाई स्कोर सिर्फ 215 रन का है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2018 में बनाया था. 

अफगानिस्तान का हाई स्कोर 278 रन का है, जो उन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ बनाया था.