Jan 17, 2024, 06:43 PM IST

Pro Kabaddi के इतिहास में सबसे ज्यादा DO OR DIE रेड प्वाइंट हासिल करने वाले 5 खिलाड़ी

Vivek Singh

15 जनवरी को प्रो कबड्डी के इतिहास का 1000वां मुकाबला खेला गया. इन 1000 मुकाबलों में कई रिकॉर्ड्स बने हैं. 

उन्हीं में एस एक है प्रो कबड्डी के इतिहास में सबसे ज्यादा डू ऑर डाई रेड प्वाइंट्स हासिल करने का रिकॉर्ड. 

पटना पायरेट्स के सचिन तंवर आज भी इस मामले में नंबर वन बने हुए हैं. 

सचिन ने अब तक प्रो कबड्डी के इतिहास में 214 डू ऑर डाई रेड प्वाइंट्स हासिल किए हैं. 

दीपक निवास हुड्डा दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अब तक 209 डू ऑर डाई रेड प्वाइंट्स बनाए हैं. 

प्रो कबड्डी लीग में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले परदीप नरवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं. 

परदीप नरवाल 200 डू ऑर डाई रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले प्रो कबड्डी इतिहास से सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं. 

राहुल चौधरी ने 175 डू ऑर डाई रेड प्वाइंट्स हासिल किए हैं. 

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने 170 डू ऑर डाई रेड प्वाइंट्स हासिल किए हैं.