Dec 26, 2023, 07:45 PM IST

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले एक्टिव खिलाड़ी

Vivek Singh

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट काफी हैरान करने वाली है.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. 

उन्होंने 97 मैचों की 175 पारियों में 124 छक्के लगाए हैं. 

टीम साउदी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 86 छक्के लगाए हैं. 

साउदी ने 96 मैचों में 137 बार बल्लेबाजी की है और 2059 रन भी बनाए हैं. 

श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 106 मैचों में 82 छक्के लगाए हैं.

इस लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं. 

रोहित शर्मा ने 53 टेस्ट की 89 पारियों में 77 छक्के लगाए हैं. 

डेविड वॉर्नर ने 111 टेस्ट की 202 पारियों में 69 छक्के लगाए हैं.