Jan 23, 2024, 05:49 PM IST

ये 5 बल्लेबाज हैं टेस्ट क्रिकेट के सिक्सर किंग, उड़ा चुके हैं सबसे ज्यादा छक्के

Vivek Singh

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है. 

स्टोक्स ने 97 टेस्ट की 175 पारियों में 124 छक्के और 716 चौके लगाए हैं. 

दूसरे नंबर पर न्यूजूलैंड के ब्रैंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने 101 टेस्ट की 176 पारियों में 107 छक्के लगाए हैं. 

मैकुलम ने 776 चौके भी लगाए हैं और टेस्ट में उनका हाई स्कोर 302 रन का रहा है. 

ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने 96 मैचों की 137 पारियों में बल्लेबाजी करने के बाद 100 छक्के जड़े हैं. 

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 103 टेस्ट की 182 पारियों में 98 छक्के लगाए हैं. 

साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 166 टेस्ट मैच खेले हैं और 224 पारियों में उन्होंने 97 छक्के उड़ाए हैं. 

भारत के वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट की 180 पारियों में 91 छक्के लगाए हैं. वीरू ने 1233 चौके भी लगाए हैं. 

वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 131 टेस्ट की 232 पारियों में 88 छक्के और 1559 चौके लगाए हैं.