Jan 29, 2024, 07:00 PM IST

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार टेबल टॉप करने वाली टीम

Vivek Singh

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने 2020, 2019, 2017 और 2010 में टेबल टॉप किया था. 

मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा बार अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम है. 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी तीन बार अंक तालिका में शिर्ष पर रह चुकी है. 

साल 2009, 2012 और 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले स्थान पर रही थी. 

5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स 2013 और 2015 में टेबल टॉपर रही थी. 

गुजरात टाइटंस पिछले दोनों संस्करण में टेबल टॉपर रही थी और दोनों बार उन्होंने 10-10 मैच जीते. 

2008 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम उस साल टेबल टॉपर रही थी. 

2011 में RCB, 2014 में पंजाब किंग्स और 2016 में गुजरात लायंस की टीम ने पहला स्थान हासिल किया. 

2016 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 2018 में पहला स्थान हासिल किया.