Dec 15, 2023, 10:41 PM IST

रोहित शर्मा ने नहीं हरभजन सिंह ने दिलाई थी मुंबई इंडियंस को पहली ट्रॉफी

Kunal Kishore

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी 2013 में संभाली थी.

मुंबई के कप्तान बनने के बाद रोहित ने इस फ्रैंचाइजी को नई बुलंदियों पर पहुंचाया. 

रोहित ने कप्तानी संभलाने के बाद मुंबई को पहले ही सीजन में आईपीएल चैंपियन बनवा दिया था.

इसके बाद रोहित ने मुंबई को चार और आईपीएल ट्रॉफियां जिताई.

लेकिन क्या आपको पता है मुंबई को पहली ट्रॉफी रोहित ने नहीं हरभजन सिंह ने दिलाई थी?

जी हां, हरभजन ने मुंबई को 2011 में चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी जितवाया था. 

चेन्नई में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 31 रन से हराकर यह खिताब अपने नाम किया था.

रोहित शर्मा ने भी मुंबई को 2013 में यह खिताब दिलाया था.

चैंपियंस लीग टी20 का संचालन बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड मिलकर करते थे. इसमें दुनिया भर की घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं की टीमें भाग लेती थीं.