Jan 17, 2024, 06:44 PM IST

श्रेयस अय्यर के साथ इस लड़की की फोटो हो रही वायरल, जानें वजह

Vivek Singh

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुने गए श्रेयस इन दिनों रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. 

रणजी ट्रॉफी 2024 में वह मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. 

इस दौरान उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 

इस फोटो में वह एक फैन गर्ल को टीम इंडिया की साइन जर्सी देते हुए नजर आ रहे हैं. 

5 जनवरी से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला 14 मार्च को खेला जाएगा. 

मुंबई की टीम ग्रुप B में अपने दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर है. 

मुंबई के लिए इस सीजन खेलते हुए श्रेयस ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 48 रन बनाए थे. 

दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला और मुंबई 10 विकेट से जीत गई. 

मुंबई ने इस सीजन का पहला मुकाबला बिहार के खिलाफ खेला था, जिसमें वह पारी और 51 रन से जीतने में सफल रहे.