Feb 20, 2024, 10:09 PM IST

इस मामले में भी विराट कोहली ने की सचिन की बराबरी!

Vivek Singh

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खबर दी. 

अनुष्का शर्मा और विराट ने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को यह जानकारी दी और उनका आशिर्वाद मांगा. 

विराट-अनुष्का पहली बार साल 2021 में पैरेंट बने थे, जब उनके घर वामिका का जन्म हुआ. 

अब विराट कोहली के भी सचिन तेंदुलकर की तरह दो बच्चे हो गए हैं. 

हाल ही में विराट ने सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा. 

अब कोहली ने बच्चों के मामले में भी सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. 

सचिन तेंदुलकर की बड़ी संतान सारा हैं और छोटे अर्जुन तेंदुलकर हैं. 

इसी तरह विराट कोहली की बेटी बड़ी हैं और बेटे छोटे हैं. 

विराट और अनुष्का शर्मा के बेटे का जन्म 15 फरवरी को ही हो गया था लेकिन दोनों ने आज इसका ऐलान किया.