Jul 7, 2024, 12:32 PM IST

IND vs ZIM: टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच हारने वाले भारतीय कप्तान

Mohd Sabir

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को खेला गया था. 

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 रनों से करारी शिकस्त मिली थी. 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब कुल 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 6 और जिम्बाब्वे ने 3 जीत हासिल कर ली है. 

आज आपको बताएंगे कि शुभमन गिल के अलावा और किस भारतीय कप्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. 

भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे पहले साल 2015 में हार का सामना करना पड़ा था.

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 रनों से हार मिली थी. 

उसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 रन से हारना पड़ा था.

वहीं अब शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया 13 रनों से हार गई है.