Jan 27, 2024, 03:43 PM IST

First Class क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट

Mohammad Sabir

आज आपको फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे.

आइए जानते हैं कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं. 

इस लिस्ट में पहला नाम तन्मय अग्रवाल का है. उन्होंने साल 2024 में मेहज 147 गेंदों में तिहरा शतक लगाया है. 

वीरेंद्र सहवाग ने साल 2007 में सिर्फ 278 गेंदों पर तिहरा शतक लगाया था. 

केदार जाधव ने साल 2012 में 285 गेंदों में तिहरा शतक लगाया था. 

पुनित बिष्ट ने साल 2018-19 में 291 गेंदों में तिहरा शतक लगाया था. 

रोहित शर्मा ने साल 2009 में 312 गेंदों में तिहरा शतक जड़ा था. 

ऋषभ पंत ने साल 2016 में 320 गेंदों में तिहरा शतक लगाया था. 

पृथ्वी शॉ ने साल 2023 में 326 गेंदों में तिहरा शतक जड़ा था.