Dec 23, 2023, 12:18 PM IST

साल 2023 में भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

Sabir Ali

आइए जानते है कि वनडे क्रिकेट में भारत के लिए साल 2023 में अब तक किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं?

भारत के लिए वनडे में साल 2023 में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली ने लगाए हैं. उन्होंने कुल 6 शतक जड़े हैं. 

इस लिस्ट में दूसरा नाम शुभमन गिल का है. उन्होंने साल 2023 में 5 शतक लगाए हैं. 

स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने साल 2023 में कुल 3 शतक लगाए हैं. 

केएल राहुल ने वनडे में साल 2023 में कुल 2 शतक लगाए हैं.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी 2 ही शतक लगाए हैं. 

संजू सैमसन ने वनडे में साल 2023 में 1 शतक लगाया हैं. 

संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतकीय पारी खेली थी.

उसके बाद से संजू सोशल मीडिया पर चारों ओर छा गए थे.