Jan 29, 2025, 09:46 AM IST

ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

Mohd Sabir

जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कुल 32 विकेट चटकाए थे. 

जसप्रीत बुमराह के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ने उन्हें 2024 में ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है. 

इसी के साथ बुमराह ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी और पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. 

आइए जानते हैं कि बुमराह से पहले किन खिलाड़ियों को ये अवॉर्ड मिला है?

राहुल द्रविड़ को 2004 में ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था. 

गौतम गंभीर को 2009 में ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना था. 

वीरेंद्र सहवाग ने 2010 में ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता था. 

आर अश्विन 2016 में ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे. 

विराट कोहली ने 2018 में ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अपने नाम किया था.