Jul 9, 2024, 07:43 PM IST
ICC Player Of The Month का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी
Mohd Sabir
भारत की ओर से सबसे पहला प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड ऋषभ पंत ने जीता था. उन्होंने साल 2021 जनवरी में ये कारनामा किया था.
आर अश्विन ने 2021 फरवरी में प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड अपने नाम किया था और ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी थे.
भुवनेश्वर कुमार ने 2021 मार्च में प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता था और ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बन गए थे.
श्रेयस अय्यर ने साल 2022 फरवरी में प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड अपने नाम किया था.
विराट कोहली ने पहली बार साल 2022 अक्टूबर में प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड को जीता था.
वहीं शुभमन गिल ने साल 2023 जनवरी और सितंबर दो बार प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता था. गिल ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं.
यशस्वी जायसवाल ने 2024 फरवरी में प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता था.
जसप्रीत बुमराह ने 2024 जून में प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
Next:
कितनी होती है Cricket Umpire की सैलरी?
Click To More..