Feb 12, 2024, 12:43 PM IST

IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 धाकड़ बल्लेबाज

Vivek Singh

आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 40 से कम गेंदों में शतक जमाया है. 

एबी डिविलियर्स- 43 गेंद

साल 2016 में RCB के एबी डिविलियर्स ने गुजरात लायंस के खिलाफ 43 गेंद में शतक जड़ दिया था. 

 एडम गिलक्रिस्ट- 42 गेंद

2008 में हैदराबाद डेकेन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंद में शतक ठोक दिया था. 

डेविड मिलर- 38 गेंद

पंजाब किंग्स के डेविड मिलर ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में सैकड़ा पूरा किया. 

यूसुफ पठान- 37 गेंद

साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 37 गेंद में शतक जड़ा. 

क्रिस गेल- 30 गेंद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद में शतक पूरा कर लिया.