Feb 1, 2024, 10:26 PM IST

IPL के इतिहास में 1500 से ज्यादा छक्के मार चुके हैं इस टीम के बल्लेबाज

Vivek Singh

IPL के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने अब तक खेले 205 मुकाबलों में 1123 छक्के मारे हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अब तक 238 मैचों में 1214 छक्के उड़ा चुके हैं. 

दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने 237 मैचों में अब तक 1351 छक्के मारे हैं. 

पंजाब किंग्स ने बल्लेबाजों ने 232 मुकाबलों में 1393 छक्के जड़ दिए हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने 223 मुकाबलों में 1401 छक्के मारे हैं. 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजों ने अब तक 240 मुकाबलों में 1484 छक्के मारे हैं. 

मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम है. 

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने अब तक खेले 247 मुकाबलों में 1548 छक्के उड़ा दिए हैं.