Jan 13, 2024, 05:00 PM IST

जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं विराट, रोहित और धोनी

Mohammad Sabir

आप सभी को पता है कि क्रिकेटर्स काफी कम पढ़ाई करते हैं.  

आज आपको भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में बताने जा रहे हैं. 

ऐसे ही विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी के एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बात करते हैं.

आइए जानते भारतीय टीम के मोस्ट पॉपुलर क्रिकेटर्स विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है. 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पढ़ाई-लिखाई की बात करते हैं. 

रोहित शर्मा ने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है. उन्होंने मुंबई के स्वामी विवेकनांद इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है. 

विराट कोहली ने भी सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है. उन्होंने दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. 

वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बात करें तो उन्होंने भी 12वीं तक पढ़ाई-लिखाई की है. 

इसके अलावा धोनी ने रांची के जेवियर कॉलेज में बीकॉम में एडमिशन लिया था, लेकिन क्रिकेट में व्यस्त होने की वजह से पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था.